Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बड़ी पटनदेवी इलाके में अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, जाँच में जुटी पुलिस

पटना सिटी।  इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहाँ अपराधियों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटनदेवी ...


पटना सिटी। 
इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहाँ अपराधियों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटनदेवी मंदिर मोड़ के पास की है। घटना के संबंध में बारे में बताया जाता है
कि आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटनदेवी मोड़ के पास बीजेपी पश्चिम द्वार मंडल के अध्यक्ष बद्रीनाथ गुप्ता के पूजा सामग्री दुकान खोल रखे है। उसी दुकान में काम करने वाला एक युवक प्रीतम को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दिया। जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे युवक को इलाज के लिए आनन-फानन में एनएमसीएच ले जाया गया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वही गोलीबारी की सूचना मिलते ही आलमगंज थाने के पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुटी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now