Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पीपा पुल के तीन पीपा को खोलकर मालवाहक जहाज को पार कराया,दो घंटा पीपा पूल पर परिचालन बाधित।

  पटना । गायघाट समीप भद्रघाट के पास बने पीपा पुल के तीन पीपा को सोमवार की शाम खोलकर मालवाहक जहाज को पार कराया गया। नतीजतन शाम पांच बजे से ले...

 


पटना । गायघाट समीप भद्रघाट के पास बने पीपा पुल के तीन पीपा को सोमवार की शाम खोलकर मालवाहक जहाज को पार कराया गया। नतीजतन शाम पांच बजे से लेकर सात बजे तक पीपा पुल पर से वाहनों का परिचालन रोक दिया गया था। जिससे जाम की स्थिति बनी रही। जाम की स्थिति भद्रघाट पीपा पुल पर से लेकर महावीर घाट होते हुए अशोक राजपथ तक बनी रही। जिस कारण पीपा पुल से गुजरने वाले वाहन सवारों को परेशानी बनी रही। बिहार सर्वेक्षण कार्यालय स्थित किसान डाटा सेंटर की प्रिंटिंग मशीन का स्याही समाप्त हो जाने से लोगों को नक्शा मिलने में परेशानी रही। हालांकि दोपहर बाद स्याही की आपूर्ति होने के बाद लोगों को सामान्य तरीके से नक्शा मिलना शुरू हुआ। लोगों ने बताया कि सोमवार को महज एक मशीन चालू रहने से नक्शा मिलने में परेशानी रही। जिससे थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति मची रही। लेकिन दोपहर बाद स्थिति सामान्य ही गई।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now