पटना सिटी। माघी पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इस अवसर पर श्रद्धालु पूरी ...
पटना सिटी। माघी पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इस अवसर पर श्रद्धालु पूरी आस्था व विश्वास के साथ मां गंगा में डुबकी लगाया। साथ ही भगवान विष्णु को विशेष पूजा अर्चना किया। श्रद्धालु विशेषकर उस दिन व्रत और दान पुण्य का भी विशेष महत्व देते हैं।
बता दें कि धर्म शास्त्रों के अनुसार माघी पूर्णिमा का एक विशेष महत्व है और इसी दिन भगवान विष्णु समेत सभी देवी-देवता गंगा में स्नान करने पृथ्वी लोक पर आते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और दान पूर्ण करने से मानव जीवन में मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है।




