Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में एक मकान में लगी, गोल्ड मेडलिस्ट बेटी के सर्टिफिकेट सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख

पटना सिटी। बीते आधी रात को आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्रघाट इलाके में स्थित एक मकान में भीषण आग लगने से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। ज...


पटना सिटी।
बीते आधी रात को आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्रघाट इलाके में स्थित एक मकान में भीषण आग लगने से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में आगलगी की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फौरन घटना स्थल पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाने की कोशिश की। तब जाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में घर में रखें लाखो की  की संपत्ति जलकर राख हो गई। 

पीड़ित गृह स्वामी मोहम्मद सिकंदर ने बताया कि मैं पेशे से निजी स्कूल में शिक्षक हूं और अपने तीन भाइयों के साथ इसी मकान में रहते हैं। बीते रात शादी समारोह में भाग लेने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। परिवार का कोई भी सदस्य घटना के वक्त घर में मौजूद नहीं था। इसी दौरान रात्रि लगभग 12:00 बजे मकान में आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही सिकंदर ने बताया कि इस घटना में मवेशियों के भी जलकर मौत हो गई है। 

वहीं पीड़ित के बेटी और खेलो इंडिया के गोल्ड मेडलिस्ट निखत खातून का सारा सर्टिफिकेट जलकर नष्ट हो गया है। जिसके बाद से निखत खातून का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। हालांकि घटना का कारण का स्पष्टीकरण नहीं हो सका है। फिर भी आशंका जताई जा रही है कि यह घटना शार्ट सर्किट होने की वजह से हुई होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now