Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में एनडीए मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, शाहनवाज व संजय झा समेत 17 ने ली मंत्री पद की शपथ

पटना।  बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मंत्रिमंडल गठन के 85 दिनों बाद अब नीतीश मंत्रिमंडल का आज यानी मंगलवार को विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री...


पटना। 
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मंत्रिमंडल गठन के 85 दिनों बाद अब नीतीश मंत्रिमंडल का आज यानी मंगलवार को विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे राजभवन के राजेन्द्र मंडप में आयोजित हुआ। राजभवन में भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन ने आज सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली है। जेडीयू नेता और नालंदा से विधायक श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली है। जेडीयू नेता मदन साहनी ने मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी नेता प्रमोद कुमार ने शपथ ली है। इसके अलावा जेडीयू से संजय झा और लेसी सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश कैबिनेट का पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार विस्तार हुआ। विस्तार के साथ कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है।

नीतीश कैबिनेट में बीजेपी नेता और बिहार के छातापुर से विधायक नीरज सिंह ‘बब्लू’ को मंत्री बनाया गया है। पूर्व डीजी रह चुके सुनील कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी कोटे से सुभाष सिंह को भी मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा नितिन नवीन ने मंत्री पद की शपथ ली। निर्दलीय चुने गए सुमित कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी कोटे से नौतन विधानसभा सीट से जीत कर आए नारायण प्रसाद सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा जदयू कोटे से जयन्त राज ने शपथ ली है। बीते दिनों जेडीयू में शामिल हुए जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली है। आलोक रंजन झा बीजेपी कोटे से मंत्री बने हैं।

जाने किन्हें कौन सा विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई :









ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now