Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गौरीचक थाना अभिरक्षा में बंद कैदी की मौत, परिजनों ने थाने का घेराव कर मचाया बवाल

रिपोर्ट - ललित नारायण सिंह  पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में उस वक्त अफरातफरी मच गया जब गौरीचक थाना की पुलिस अभिरक्षा में कैदी धर्म...


रिपोर्ट - ललित नारायण सिंह 
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में उस वक्त अफरातफरी मच गया जब गौरीचक थाना की पुलिस अभिरक्षा में कैदी धर्मेंद्र मांझी की मौत हो गयी। वही बंदी के मौत के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया। साथ ही आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर घंटो बवाल व हंगामा मचाया। साथ ही सड़क से गुजरने वाले वाहनों को भी आक्रोशित लोगों ने निशाना बना कर तोड़फोड़ किया। हालांकि सड़क जाम होने की वजह से घंटो यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गया। सड़क जाम व हंगामा की सूचना मिलते ही पटना सदर एडिशनल एसपी संदीप सिंह, विभिन्न थानों की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान ग्रामीणों का हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने सड़क जाम हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराया। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कहा कि धर्मेंद्र मांझी की मौत पुलिस द्वारा की गई पिटाई से हुई है। साथ ही आक्रोशित परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग एवं मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि अवैध शराब मामले में बीते शुक्रवार की देर रात गौरीचक थाना की पुलिस ने छापेमारी कर धर्मेंद्र मांझी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को पेशी के लिए पटना सिटी व्यवहार न्यायालय ले गई लेकिन कोर्ट के समय समाप्त होने के कारण उनकी पेशी नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को वापस थाने ले जा रही थी।


 इसी दौरान रास्ते में अचानक से धर्मेंद्र मांझी की तबीयत बिगड़ गई और आनन-फानन में उसे पुलिस संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देखते हुए संपाचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने धर्मेंद्र मांझी को बेहतर इलाज कराने के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल धर्मेंद्र मांझी की मौत किन कारणों से हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। 


वही मौके पर मौजूद रहे एडिशनल एसपी संदीप सिंह ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र मांझी अवैध शराब निर्माण के साथ-साथ शराब का भी सेवन करता था ऐसे में उसकी मौत का कारण बीमारी भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है, जो भी दोषी होंगे उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now