Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जैन महामुनि सुदर्शन स्वामी का धूमधाम से मनाया गया निर्वाणोत्सव, निकाली गई पालकी शोभायात्रा।

पटना सिटी : ब्रह्मचर्य व्रत के अडिग साधक महान जैन संत महामुनि श्री सेठ सुदर्शन स्वामी का निर्वाण महोत्सव पौष सुदी पंचमी सोमवार को गुलजारबाग...

पटना सिटी : ब्रह्मचर्य व्रत के अडिग साधक महान जैन संत महामुनि श्री सेठ सुदर्शन स्वामी का निर्वाण महोत्सव पौष सुदी पंचमी सोमवार को गुलजारबाग स्थित श्री कमलदह जी दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन धर्मावलंबियों ने सुदर्शन स्वामी की प्रतिमा को आकर्षक पालकी में विराजमान कर हर्षोल्लासपूर्वक शोभायात्रा निकाली।

● 108 कलशाभिषेक, शांतिधारा, निर्वाण लाडू व महाआरती का हुआ भव्य आयोजन।

जैन समाज से मीडिया प्रतिनिधि प्रवीण जैन ने बताया कि शोभायात्रा सुदर्शन पथ स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर से तुलसी मंडी, अगमकुआं ओवर ब्रिज, महारानी कॉलोनी होते हुए निर्वाण भूमि कमलदह जी सरोवर जैन मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जहां सुदर्शन स्वामी का 108 कलशों से जलाभिषेक एवं महाशांतिधारा किया गया। इसके उपरांत भक्तिमय वातावरण में विशेष पूजा-अर्चना के साथ सुदर्शन स्वामी के प्राचीन चरण पादुका के समक्ष जैन श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया।

वहीं श्री कमलदह जी दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र में संध्या बेला मूलनायक भगवान नेमीनाथ स्वामी का महाआरती किया गया।इस आयोजन के दौरान कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सीमित संख्या में ही जैन श्रद्धालु शामिल हुए। बता दें कि कोविड-19 के कारण पारंपरिक वार्षिक रथयात्रा नही निकाली गई।


✍ रिपोर्ट :- प्रवीण जैन 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now