पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी में अपराधियों का आतंक कायम है। इसी का फायदा उठाकर अपराधी पटना के फल मंडी में एक के बाद एक कई राउंड गोली फायर...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी में अपराधियों का आतंक कायम है। इसी का फायदा उठाकर अपराधी पटना के फल मंडी में एक के बाद एक कई राउंड गोली फायरिंग की है। फायरिंग की घटना से आसपास के इलाका थर्रार गया। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके की हैं। हालांकि गोलीबारी की घटना रविवार की देर रात की है।
घटना के संबंध में पटना फूड एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने बताया कि बीते रविवार की रात बदमाशों द्वारा कई राउंड फायरिंग कर ट्रक ड्राइवरों से पैसा लूट लिया और उनका मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद घटना की जानकारी बहादुरपुर थाना की पुलिस को मिली। सूचना पाकर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर से अपराधी भाग गए। पुलिस छानबीन की। गोलीबारी की घटना से फल मंडी के व्यवसाई में डर का माहौल बना हुआ है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार समिति के फल मंडी पर इलाके के बदमाश, स्मैकर, शराबियों और जुआरियों का अड्डा बन चुका है। जिसके चलते बाजार समिति पर असामाजिक तत्वों कब्जा है। कब्जा जमाने व वर्चस्व को लेकर असामाजिक तत्वों द्वारा अक्सर विवाद होता रहा है। रविवार के रात में भी शराब के नशे में धुत बदमाशों ने फल मंडी में गुंडागर्दी की। जब इन्हें रोका गया तो 30-35 की संख्या में अपने लोगों को बुला लिया। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए बैक टू बैक गोली चलाई गई। संतरा लेकर पटना आई ट्रक (PB03/AJ8236) के उपर भी गोली चलाई गई। हालांकि अच्छी बात ये है कि उस वक्त ट्रक के अंदर ट्रक का ड्राइवर या खलासी मौजूद नहीं था। वरना शीशे को फोड़ती हुई गोली अंदर बैठे लोगों को ही लगती। अपराधियों का तांडव इतने पर ही नहीं रुका। इसके बाद बगल में ही खड़े दूसरे ट्रक (PB04A/B2875) के उपर एक बड़ा पत्थर फेंक दिया। जिसकी वजह से इस ट्रक का शीशा बुरी तरह फूट गया। इस ट्रक के खलासी संदीप कुमार को भी काफी चोट आई है। अपराधियों की चलाई गई गोली लगने से एक ट्रक ड्राइवर घायल हो गया है। हालांकि उसकी हालत अभी खतरे से बाहर है।
मामले में बहादुरपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक ट्रक ड्राइवर ने स्थानीय लड़के को लोहे का रॉड से प्रहार करते हुए उसकी पिटाई कर दी थी। जिसमें एक स्थानीय लड़का भी घायल है जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसी घटना को लेकर स्थानीय लोग विरोध करने के लिए एकजुट हो गए परंतु यहां पर किसी भी तरह की गोलीबारी की घटना नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा कारोबारियों के बयान पर लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है। जल्द ही बदमाशों को चिन्हित कर पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।




