Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में टीईटी अभ्यर्थियों ने अपनी माँग मनवाने को लेकर की धरना व विरोध-प्रदर्शन

पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के गर्दनीबाग में प्रारंभिक स्कूल में शिक्षक नियोजन प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर सोमवार से चार दिनों त...


पटना (न्यूज सिटी)।
राजधानी पटना के गर्दनीबाग में प्रारंभिक स्कूल में शिक्षक नियोजन प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर सोमवार से चार दिनों तक चलने वाला अभ्यर्थियों का महाआंदोलन शुरू हो गया। महाआंदोलन की शुरुआत बिहार टीईटी - 2017 सीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के बैनर तले की गई। 

संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक नियोजन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। इसमें 90 फ़ीसदी मेधा सूची का प्रकाशन हो चुका है। ओपन कैंप द्वारा काउंसिलिंग एवं नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना था। परन्तु अभी तक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। 
सरकार की इसी सुस्त रवैया को लेकर आज बिहार भर के शिक्षक अभ्यर्थियों ने चार दिवसीय महाआंदोलन सह धरना प्रदर्शन का आयोजन गर्दनीबाग में किए हैं। 

गौरतलब है कि बिहार में 90 हजार से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा प्राथमिक शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में भागीदारी लेनी है। परंतु डेढ़ साल से प्राथमिक नियोजन लंबित है। काउंसलिंग की तिथि कोर्ट के आदेश के बाद भी जारी नहीं की गई है। जिससे अभ्यार्थियों में नाराज और हताश हो चुके हैं।

सरकार के सुस्त रवैया के कारण आज गर्दनीबाग में राज्य भर के 90,000 से अधिक प्राथमिक शिक्षक नियोजन में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों ने चार दिवसीय महा आंदोलन की शुरुआत कर धरना दिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now