Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


खत्री समाज को राजनैतिक हक़ और अधिकार के लिए एकजुट होने का आह्वान : अनन्त अरोड़ा

गोह औरंगबाद (न्यूज़ सिटी) । गोह औरंगबाद में टाउन हॉल में आयोजित खत्री सभा बिहार के अध्यक्ष अनन्त अरोड़ा ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहाअ...

गोह औरंगबाद (न्यूज़ सिटी) । गोह औरंगबाद में टाउन हॉल में आयोजित खत्री सभा बिहार के अध्यक्ष अनन्त अरोड़ा ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहाअपने हक़ और अधिकार के लिए बिहार के खत्री समाज का संगठित होना बेहद जरूरी है,उसके लिए प्रखंड स्तर तक मजबूत  संगठन बनाने की जरूरत है।

गोह में खत्री समाज की बड़ी सभा खत्री सभा बिहार के अध्यक्ष अनन्त अरोड़ा एवं महामंत्री दिलीप कुमार मेहरा ने कहा समाज की मजबूती के लिए खत्री जाती को आदरणीय नीतीश कुमार जी ने गजट में देने का काम किया है पूरा खत्री सभा आभार प्रगट करता है,अध्यक्ष अनन्त अरोड़ा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया खत्री जाती को भी राजनैतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिये। लोगों को पंचायत और जिला पार्षद चुनाव में भी आगे आने को प्रेरित किया,इस सभा की अध्यक्षता गोह के विक्रमजीत खत्री जी ने की।

पूरा  गोह खत्री सभा बिहार जिंदाबाद नारों से गूंज उठा ।इस कार्यक्रम मे सैकड़ो खत्री समाज के लोगों ने हिस्सा लिया इस कार्यक्रम के बाद हसपुरा बाजार में ऋषि कपूर जी की अध्यक्षता में सभा बनी और संगठन मजबूती पे चर्चा हुई,इन सभा को सफल बनाने में महामंत्री दिलीप मेहरा जी,संरक्षक राकेश कक्कर जी,कोषाध्यक्ष प्रेमनाथ खन्ना जी,वरीय उपाध्यक्ष अभिजीत कुमार,संरक्षक अश्वनी खत्री,बी एन कपूर पप्पू खत्री अरुण खत्री,विक्रमजीत खत्री,विश्वनाथ लाल खत्री राजकुमार खत्री राजेश खन्ना विजय खत्री सभी ने सफल बनाया 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now