Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे कैदी पुलिस को धक्का देकर हुआ फरार

पटना सिटी। आलमगंज थाना से पटना सिटी व्यवहार न्यायालय में एक कैदी को ऑटो से पेशी के लिए पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कैदी प...


पटना सिटी।
आलमगंज थाना से पटना सिटी व्यवहार न्यायालय में एक कैदी को ऑटो से पेशी के लिए पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कैदी पुलिस को चकमा देकर ऑटो से कूदकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आलमगंज पुलिस खाजेकलां थाना क्षेत्र से मोबाइल चोरी और छीनतोड़ी के मामले में तीन बदमाश को गिरफ्तार किया था। वही गिरफ्तार किये गए कैदी में एक कैदी अन्य दूसरे मामले में गिरफ्तार था। गिरफ्तार चारो बदमाश को आलमगंज की पुलिस ऑटो से थाना से गायघाट के समीप व्यवहार न्यायालय ले जा रहे थे। तभी खाजेकलां थाना के छोटी बाजार का रहने वाला तन्नू जो मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। अचानक से सिपाही को धक्का मारकर ऑटो से कूद गया और फरार हो गया। आलमगंज थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार के जानकारी मिलते हि तन्नू के गिरफ्तारी के लिए पुलिस बल के साथ मिलकर छापेमारी करने लगे और देर शाम आलमगंज थाना की पुलिस तन्नू को गिरफ्तार कर लिया। आलमगंज थाना के थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तन्नू और उसका दो अन्य साथी शहजाद और सोहेल को मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था और एक अन्य मामले में गिरफ्तार को एक साथ आलमगंज के सिपाही न्यायालय ले जा रहे थे। तभी तन्नू सिपाही को धक्का दे कर गाड़ी से कूदकर फरार हो गया था। फरार तन्नू को देर शाम छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now