Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंची पटना के एनएमसीएच अस्पताल, लोगो में जगी उम्मीद की आस

पटना (न्यूज सिटी)। 12 जनवरी का दिन बिहार के लिए खास दिन बन चुका है। इस मौके पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा आज के दिन बिहार क...


पटना (न्यूज सिटी)।
12 जनवरी का दिन बिहार के लिए खास दिन बन चुका है। इस मौके पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा आज के दिन बिहार के लोगों के कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तैयार वैक्सीन की खेप पटना आ पहुंच गयी हैं, जो कि ये दिन अपने आप मे यहां के लोगो के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया है। 


कोविड वैक्सीन को पहली खेप स्पाइस जेट विमान से पटना एयरपोर्ट पर प्रशासन की निगरानी में उतारी गई। पहली खेप में साढ़े पांच लाख वैक्सीन की डोज पटना एयरपोर्ट पहुंची। हालांकि सबसे बड़ी बात यह है कि पटना एयरपोर्ट से कोविड वैक्सीन को रिसीव करने के लिए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत और पटना के जिलाधिकारी स्वयं पहुंचे। 

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि आज स्वदेशी वैक्सीन हमारे पटना में आया है, यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। आज भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर है। मंगल पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि सबसे ज्यादा योगदान भारत के चिकित्सकों का है। साथ ही कहा कि हम टीकाकरण को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। 


हालांकि कोविड वैक्सीन को पटना एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे कड़ी सुरक्षा के बीच डी फ्रीजर से लैस तीन वाहनो में लोड कर पटना सिटी के अगमकुआं स्थित एनएमसीएच में बने स्टेट वैक्सीन स्टोर में भेजा गया और वहां से पूरे बिहार में वैक्सीन की सप्लाई होगी। 

कोरोना संकट के बीच 16 जनवरी से देश में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसको लेकर आज सुबह में पहली बार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पुणे स्थित संस्थान से कोरोना के कोविशील्ड वैक्सीन का पहला खेप निकला। राज्य स्वास्थ्य समिति के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक वॉयल में 5 एमएल दवा होगी। राज्य में प्रति व्यक्ति को 0.5 एमएल टीका की खुराक दी जाएगी। इससे अधिक से अधिक लोगों तक कोरोना टीका पहुंचाने में मदद मिलेगी। देश की ड्रग नियामक संस्था ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने 3 जनवरी को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड एवं भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है। भारत सरकार ने 16 जनवरी से बिहार सहित पूरे देश में कोरोना टीकाकरण का निर्णय लिया है।  


बता दें कि देश भर में चरणबद्ध तरीके से योजना बना कर कोविड टीका लगाया जाएगा। सबसे पहले चरण में राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों और दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर व 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों एवं गंभीर रोगों से ग्रसित 50 वर्ष से कम उम्र के मरीजों को भी टीका दिया जाएगा। 98 हजार 700 वॉयल से करीब 10 लाख लोगों को कोरोना टीका दिया जा सकेगा। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now