Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


DFO के ड्राइवर ने वन विभाग के ठेकेदार को मारा चाकू, नाजुक हालत में रेफर

भभुआ (कैमुर) (न्यूज सिटी)। वन विभाग गेट के पास डीएफओ के चालक ने शराब के नशे में वन विभाग के ठीकेदार को चाकू मार दिया। जिससे ठीकेदार गंभीर र...


भभुआ (कैमुर) (न्यूज सिटी)।
वन विभाग गेट के पास डीएफओ के चालक ने शराब के नशे में वन विभाग के ठीकेदार को चाकू मार दिया। जिससे ठीकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया है। घायल की पहचान संजय सिंह उर्फ भोला सिंह के रूप में हुई हैं, जो भगवानपुर थाना के भैसाहि के रहने वाला है। 

घायल संजय सिंह ने बताया कि निजी वाहन से सनडीहरा से आ रहा था। जब वन विभाग के पास पहुँचा तो डीएफओ के चालक ने गाड़ी पर शराब के नशे में ठोकर मार दिया। जब मैं गाड़ी से उतर कर इस संबंध में पूछा तो उसने बिना कुछ सोचे समझे चाकू मार दिया। ठीकेदार का कहना है कि हमारा वन विभाग में ईंट सप्लाई होता है और जेसीबी भी चलता है। इसी को लेकर बार बार कमीशन का भी मांग करता है, इस संबंध में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग किया हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now