Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


BPSC की परीक्षा कल, पूर्णिया जिले में 19 केंद्रों पर 09 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

पूर्णिया (न्यूज सिटी)। जिले में बीपीएससी परीक्षा की तैयारी जिला प्रशासन के द्वारा पूरी कर ली गई है. बता दें कि 27 दिसम्बर को जिले में 66 वीं...


पूर्णिया (न्यूज सिटी)।
जिले में बीपीएससी परीक्षा की तैयारी जिला प्रशासन के द्वारा पूरी कर ली गई है. बता दें कि 27 दिसम्बर को जिले में 66 वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय कर दी गई है. वही इस परीक्षा में कुल 9 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. जबकि परीक्षा एक पाली में होना है. जिसमे परीक्षा 12 बजे से लेकर दो बजे तक होगा. साथ ही परीक्षार्थीयों को केंद्र में प्रवेश के साथ ही इस मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग अनिवार्य किया गया है. पूर्णिया में बीपीएससी परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि 66 वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. बीपीएससी की परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने परीक्षा को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए. जिसमे सभी केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी,वरीय पुलिस अधिकारी को परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न कराने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी राहुल कुमार ने 66 वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के बारे में आगे बताया कि परीक्षार्थी को 11 बजे से लेकर 12 बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कर जाने है. 12 बजे के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश बन्द कर दिया जायेगा. परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागु रहेगी. साथ ही केंद्र के चारो ओर सीसीटीवी कैमरा रहने के साथ ही परीक्षा की भी वीडियो ग्राफी की जायेगी.

पूर्णिया से श्याम नन्दन की रिपोर्ट।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now