Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सफाई कर्मचारी की मौत पर आक्रोशित परिजनों ने पटना सिटी स्थित निगम कार्यालय का किया घेराव

पटना (न्यूज सिटी)। पटना सिटी स्थित पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारी अजय पासवान की असामयिक मौत हो गई। जिसके बाद...


पटना (न्यूज सिटी)।
पटना सिटी स्थित पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारी अजय पासवान की असामयिक मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने मृतक के शव को निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर रखकर जमकर हंगामा व विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही आक्रोशित परिजनों ने अजीमाबाद अंचल में कार्यपालक पदाधिकारी का घेराव कर अपना विरोध जताया। मौके पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं परिजन और स्थानीय लोगों ने कहा कि निगम प्रशासन जल्द ही मृत सफाई कर्मी अजय पासवान की पत्नी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दें साथ ही उसे भरण-पोषण के लिए उचित मुआवजा प्रदान करें। 


मामले में मृतक के परिजन राजमणि देवी ने बताई की अजीमाबाद अंचल कार्यालय में कार्यरत अजय पासवान बीते वर्ष 15 सितंबर को कूड़ा उठाने के दौरान अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद से अजय को डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था, परंतु आज सुबह उसकी मौत हो गई। 


पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले को निगम आयुक्त को अवगत कराया गया है। निगम प्रशासन मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद करेगी। वही मौके पर सो के दाह संस्कार के लिए मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत ₹3000 प्रदान की गई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now