पटना (न्यूज़ सिटी)। केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून के तहत तीन बिल लागू की गई है। जिसको लेकर सभी किसान संगठन एकजुट होकर पारित तीनों बिल का पुर...
पटना (न्यूज़ सिटी)। केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून के तहत तीन बिल लागू की गई है। जिसको लेकर सभी किसान संगठन एकजुट होकर पारित तीनों बिल का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। वही इसको लेकर आज किसान संगठनों और राजनीतिक दलों ने आज भारत बंद किया है। वही बंदी के समर्थन में विपक्षी पार्टियां भारत बंद को लेकर हाजीपुर स्थित महात्मा गांधी सेतु के पास सड़क जाम कर दिया।
जिससे महात्मा गांधी सेतु पर महाजाम का मंजर लग गया। हजारों गाड़ियां जाम में फंसी है, जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेतु पर लगे जाम और अन्य छोटी सवारी गाड़ियां नहीं मिलने से यात्री पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।
महात्मा गांधी सेतु पर लगे इस जाम का असर एनएच- 30 पर भी देखा जा रहा है।
इस दौरान वहाँ पर भी वाहनों की लंबी कतारें पर खड़ी है। वही उड़ीसा से आया यात्री शंकर प्रसाद ने बताया कि किसान संगठनों द्वारा घोषित आज भारत बंद होने से हम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हम भी इस वजह से आज रास्ते मे फंसे हुए है।