Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पालीगंज प्रखंड कोरोना टास्क फोर्स द्वारा चलंत कोरोना टेस्टिंग मेगा शिविर का हुआ आयोजन

पटना (न्यूज सिटी)। बुधवार को पालीगंज प्रखंड कोरोना टास्क फोर्स द्वारा चलंत कोरोना टेस्टिंग मेगा शिविर पालीगंज बाजार में बिहटा मोड़ पर आयोजित...


पटना (न्यूज सिटी)।
बुधवार को पालीगंज प्रखंड कोरोना टास्क फोर्स द्वारा चलंत कोरोना टेस्टिंग मेगा शिविर पालीगंज बाजार में बिहटा मोड़ पर आयोजित की गयी। शिविर में आरटीपीसीआर सैंपल कलेक्शन का निर्धारित लक्ष्य 250 रखा गया था, जिसमे 170 लोगो का टेस्ट सैंपल संग्रहित किया गया। पालीगंज प्रक्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा सह नोडल पदाधिकारी डॉ रवि शंकर रत्नाकर ने बताया कि ग्रामीण और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सघनता पूर्वक जांच से कोरोना वायरस के संक्रमण की सही आंकड़े प्राप्त होता है और इन्ही आंकड़ो से आइसोलेशन, इलाज भी सुचारू रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पालीगंज द्वारा किया जा रहा है। आज इस सप्ताह की कोरोना की प्रखंड स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक भी अध्यक्ष सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीवी पांडेय की अध्यक्षता में प्रखंड परिसर में सम्पन्न हुई। नियमित तौर पर पालीगंज क्षेत्र में कोरोना की जाँच चलंत शिविर द्वारा भी किया जाएगा। आज आरटीपीसीआर जाँच के लिए संग्रहित किये नमूनों का परिणाम शनिवार दिनांक 26 दिसंबर को उपलब्ध होगी। सर्वविदित है कि राजेन्द्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, पटना के लैब में इन संग्रहित नमूनों की जांच की जाएगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now