Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नए कृषि कानून को लेकर कुछ ताकतें किसानों को भ्रमित कर अपना एजेंडा चला रही है : अश्विनी चौबे

पटना (न्यूज सिटी)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि नए कृषि कानून को लेकर कुछ ताकतें किसानों क...


पटना (न्यूज सिटी)।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि नए कृषि कानून को लेकर कुछ ताकतें किसानों को भ्रमित कर अपना एजेंडा चला रही है। इन ताकतों से किसानों को बच के रहने की आवश्यकता है। नया कृषि कानून किसानों के हित में है। उनके कल्याण के लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए निरंतर कार्य जारी रहेगा। 

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे बुधवार को भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर में कृषि कानून के बारे में किसानों को बताएं। उन्हें जागरूक करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सभी क्षेत्रों में भारत की प्रगति हो रही है। हर तरफ भारत का सम्मान बढ़ रहा है। राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस, वामपंथी, राजद एवं अन्य विपक्षी पार्टियों को देश का सर्वांगीण विकास, किसानों का कल्याण रास नहीं आ रही है। आज देश में किसान के नाम पर जो भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है। यह अत्यंत गलत है। नए कृषि कानून को लागू हुए महीनों बीत गए हैं। अब अचानक भ्रम और झूठ का जाल बिछाकर विपक्षी पार्टियां अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। विपक्षी पार्टियों के मंसूबे धराशाही होंगे। 


केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि नए कानून के बाद से देश में एक भी मंडी बंद नहीं हुई, फिर क्यों ये झूठ फैलाया जा रहा है? इसे समझने की जरूरत है। केन्द्र सरकार ने न सिर्फ एमएसपी में वृद्धि की, बल्कि ज्यादा मात्रा में किसानों से उनकी उपज को एमएसपी पर खरीदा है। पूर्व मंत्री विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। आजादी के बाद मोदी सरकार के नेतृत्व में किसानों की भलाई के लिए सबसे अधिक कार्य हुए हैं। 

विधायक ललन पासवान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री बार-बार किसानों से आग्रह कर रहे हैं कि अगर अब भी किसी को कोई आशंका है तो हम विनम्रता के साथ हर चिंता के निराकरण पर बात करने को तैयार हैं। लेकिन कुछ ताकतें किसानों को लगातार भ्रमित कर रही है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष, पूर्व प्रत्याशी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now