Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में अपराधियों का दबदबा कायम, थाना से चंद मीटर की दूरी पर दुकानदार को मारा गोली

पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराध चरम सीमा पर है। अपराधियों द्वारा किसी भी अपराधिक वारादात को आसा नी से अंजाम दिया जा रहा है। ताजा म...


पटना (न्यूज सिटी)।
राजधानी पटना में अपराध चरम सीमा पर है। अपराधियों द्वारा किसी भी अपराधिक वारादात को आसा

नी से अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना से लगभग 100 कदम की दूरी पर स्थित जनता होटल के पास की हैं, जहाँ गुरुवार की बीती रात हथियारों से लैस अपराधियों ने एक पान मसाला व्यवसाई को गोली मार दी। जिससे दुकानदार की मौत मौके पर ही हो गयी। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में की गयी है। वही घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

बताया जाता है कि दुकानदार मुकेश कुमार चौक थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा मंडी स्थित जनता होटल के पास गुटखा और पान मसाला बेचता था। बाइक सवार अपराधी आए और उससे गोली मार दी। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। आखिरकार अपराधियों ने दुकानदार की हत्या क्यों कि? फिलहाल इसका स्पष्टीकरण अभी तक नही हो सका है। वही दूसरी ओर पटना सिटी में दिनदहाड़े हत्या होने पर पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठता है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now