पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजद सुप्रीमो लालू यादव के बिगड़े हुए स्वास्थ्य को ठीक होने हेतु आज पटना सिटी के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में र...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजद सुप्रीमो लालू यादव के बिगड़े हुए स्वास्थ्य को ठीक होने हेतु आज पटना सिटी के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में राजद नेता उमेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में हवन व पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर राजद नेता उमेश प्रसाद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बीते समय से रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत है। उनका किडनी 75 फीसदी काम करना बंद कर दिया है। अतः उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार होने हेतु आज पटना साहिब के राजद नेताओ और उनके चाहने वालो आमलोगों ने आज अगमकुआं स्थित शीतला माँ के मंदिर में पूजा अर्चना व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही मौके पर उपस्थित राजद नेताओ ने माँ शीतला से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उन्होंने लालू यादव की जल्द रिहाई की भी कामना की है।
कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता उमेश प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव संटू कुमार यादव, प्रदेश महासचिव (बिहार) भाई अरुण कुमार, प्रदेश सचिव सरदार रंजीत सिंह, मनोज यादव, सुखु पासवान, शीतला माता मंदिर के पुजारी राजीव रंजन, रवि राज सहित दर्जनों कार्यकताओं ने अपना योगदान दिया।





