Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आलमगंज पुलिस ने तीन चैन स्नैचर को भारी मात्रा में गांजा के साथ किया गिरफ्तार

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है दिन प्रतिदिन अपराध कर्मियों द्वारा नए-नए वारदातों को अंजाम दिया ज...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है दिन प्रतिदिन अपराध कर्मियों द्वारा नए-नए वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस इन अपराधियों पर लगाम कसने के लिए लगातार प्रयासरत है। वहीं पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर प्रकाश में आ रही हैं, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिस्कोमान गोलंबर के पास से एक वैन गाड़ी में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा, लूटे गए सोने की चेन व अंगूठी और लगभग 5,000 नगद रुपए के साथ तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान भोला ठठेरा एवं उनके दो अन्य साथी हैं। 


पुलिस ने बताया कि आलमगंज थाना क्षेत्र में हुए चयनित स्नेचर में वैज्ञानिक अनुसंधान में सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में भी उनका चेहरा सामने आया था। जिसके बाद से पुलिस को उनकी तलाश थी। साथ ही पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अपराधी पूर्व में भी कई कांडों ने संलिप्ता के कारण जेल जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now