Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, हथियार के साथ कई मास्टर की बरामद

पटना (न्यूज सिटी)। इन दिनों राजधानी पटना में चोर गिरोह सक्रिय है। जिस कारण से दिन प्रतिदिन चोरी की नई-नई घटनाएं प्रकाश में आ रही है। ताजा म...


पटना (न्यूज सिटी)।
इन दिनों राजधानी पटना में चोर गिरोह सक्रिय है। जिस कारण से दिन प्रतिदिन चोरी की नई-नई घटनाएं प्रकाश में आ रही है। ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र अन्तर्गत मंगल तालाब की है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 


घटना के संबंध में पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इन दिनों बाइक चोरी की घटना लगातार प्रकाश में आ रही थी। जिसके बाद पुलिस को बाइक चोर गिरोह के सक्रिय सदस्यों की होने गुप्त सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।


 गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, दो मोबाइल और मास्टर की के अलावे चोरी के दो बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर निवासी शुभम कुमार और चौक थाना क्षेत्र के हाजी गंज निवासी अनुराग और कुणाल के रूप में की गई है। 


साथ ही डीएसपी अमित शरण ने बताया कि पटना सिटी में बाइक चोर गिरोह के सदस्य मास्टर चाबी की मदद से बाइक का लॉक खोल कर बाइक चोरी की घटना को आसानी से अंजाम देते थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।


 बाइक चोर गिरोह सक्रिय थे। पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है वहीं दूसरी ओर डीएसपी अमित शरण ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शुभम कुमार पूर्व में भी अपराधिक मामलों में जेल जा चुका है वहीं पुलिस गिरफ्तार अनुराग और कुणाल के अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में भी जुटी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now