Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अशोक राजपथ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

  पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पटना नगर निगम के अजीमाबाद अंचल की ओर से शुक्रवार को अशोक राजपथ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान दल को दे...

 पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पटना नगर निगम के अजीमाबाद अंचल की ओर से शुक्रवार को अशोक राजपथ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान दल को देखते ही सड़क किनारे लगे दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया और वे अपनी अपनी दुकानों को हटाने लगे। टीम ने त्रिपोलिया से लेकर गायघाट तक अभियान चलाकर अवैध रूप से लगाए गए बैनर, पोस्टर व होर्डिंग को हटाया। टीम ने सड़क किनारे रखी बांस बल्लों को भी जब्त किया। वहीं की ठेला दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही सड़क पर अवैध रूप से बनाए गए चबूतरा, दीवाल को भी चिन्हित किया। ईओ ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now