Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


धूमधाम से मनाया प्रभु यीशु के जन्मदिन, गिरजाघरों में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़

पटना (न्यूज सिटी)। विश्व भर में प्रभु यीशु के जन्मदिवस आज आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया गया। साथ ही प्रभु के जन्मदिन को श्रद्धालु क्रिस...


पटना (न्यूज सिटी)।
विश्व भर में प्रभु यीशु के जन्मदिवस आज आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया गया। साथ ही प्रभु के जन्मदिन को श्रद्धालु क्रिसमस का पर्व के रूप में मनाते है। वही इस अवसर पर आज राजधानी पटना के अशोक राजपथ स्थित कैथोलिक चर्च और पटना सिटी के पादरी की हवेली स्थित महा गिरजाघर में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया। 


गिरजा घरों में श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ देखने को मिला। साथ ही पूरी आस्था और विश्वास के साथ प्रभु यीशु के चरणों में कैंडल जलाकर और शीश नमन कर श्रद्धालु अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकामना की। 


वही पादरी की हवेली स्थित महा गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर ललित बारा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए गिरजाघरों में सरकार द्वारा लागू किए गए गाइडलाइन का पालन कराते हुए श्रद्धालुओं को प्रवेश की इजाजत दी गई।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now