Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


किला हाउस में आपसी विवाद में चली गोली एक घायल।

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। चौक थाना क्षेत्र के किला रोड स्थित  किला हाउस में एक बार फिर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई, जिसमें रा...

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। चौक थाना क्षेत्र के किला रोड स्थित  किला हाउस में एक बार फिर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई, जिसमें राजीव कुमार नामक एक व्यक्ति को गोली लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया राजीव को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज को लेकर निजी अस्पताल रेफर कर दिया।

मारपीट गोलीबारी की पूरी वारदात किला हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। किला हाउस में मारपीट गोलीबारी की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पटना पूर्वी, सिटी एसडीओ, पटना सिटी डीएसपी समेत विभिन्न थानों की पुलिस किला हाउस पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

बताया जाता है कि किला हाउस में संपत्ति को लेकर आपसी विवाद चल रहा है, जिसे लेकर किला हाउस में कई बार मारपीट  की घटनाएं घट चुकी है, और मामला कोर्ट में लंबित है। विवाद के क्रम में ही आज एक बार फिर से दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों पक्ष के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुआ , इसी दौरान एक पक्ष ने रिवाल्वर से गोली चला और राजीव कुमार को लग गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी किला हाउस के अंदर पूरे मामले की छानबीन में जुटे हैं। इस पूरी घटना का पुष्टि करते हुए पटना एसएसपी ने बताया कि घटना में राजीव कुमार गोली लगने से घायल हो गए हैं जिन का इलाज चल रहा है वह आर्म्स को जप्त कर लिया गया है। और मामला भी दर्ज किया जा रहा है कई लोग पर कार्यवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भी भेजे जाएंगे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now