Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


श्री रानी सती मंदिर में धूमधाम से मनाया एक दिवसीय श्री दादी जी महोत्सव

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। श्री दादी जी भक्त मंडल के तत्वाधान में आज मंगशीर वदी नवमी के अवसर पर मिर्चाई गली स्थित श्री रानी सती मंदिर में एक द...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)।
श्री दादी जी भक्त मंडल के तत्वाधान में आज मंगशीर वदी नवमी के अवसर पर मिर्चाई गली स्थित श्री रानी सती मंदिर में एक दिवसीय श्री दादी जी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए महोत्सव को साधारण तरीके से किया गया। इस अवसर पर आचार्य हरी कांत झा की देखरेख में श्री दादी जी का अलौकिक शृंगार, 56 भोग, मेहंदी उत्सव अपने आप में अलग छटा बिखेर रहा था। घंटा घड़ियाल और नगाड़ों के बीच श्री दादी जी की मंगला आरती हुई। मंगला आरती के पश्चात दादी जी को खीर पुआ का प्रसाद लगाया गया। तेरह कन्याओं को कन्या भोजन कराया गया। 


महिला मंडल द्वारा श्री दादी जी का सामूहिक मंगल पाठ किया गया। इस अवसर पर भजन गायक राजेश देवड़ा एवं कोमल देवड़ा ने श्री दादी जी के एक से एक भजन सुना कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। थारे झांज नगारा बाजे रे दादी जी का मंदिर माँ रानी सती विराजे रे। झुंझुनू को मेलो यूं तो बरो अलबेलो। मेहंदी ओ मेहंदी इतना बता जा तूने कौन सा काम किया है। प्रेम से बोलो जय दादी की जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र भक्ति में हो गया। इस अवसर पर श्री दादी जी न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष झुनझुनवाला, मनोज झुनझुनवाला, मंडल के पप्पू मोदी, अशोक झुनझुनवाला, परवीन जगनानी, संजीव देवड़ा, ओम राजगढ़िया, राजाराम शर्मा, अमित झुनझुनवाला, पवन बुबना, सतीश अग्रवाल आदि सक्रिय थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now