Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश साहनी का स्वागत समारोह

    न्यूज़ डेस्क पटना (न्यूज़ सिटी)।  विश्वविद्यालय के कुलपति  डॉ रामेश्वर सिंह ने  पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर  माननीय मंत्री का स्वागत ...

 


 न्यूज़ डेस्क पटना (न्यूज़ सिटी)।  विश्वविद्यालय के कुलपति  डॉ रामेश्वर सिंह ने  पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर  माननीय मंत्री का स्वागत किया। समारोह में माननीय मंत्री मुकेश साहनी ने कहा की आने वाले समय में इस क्षेत्र में काफी कुछ करने की जरूरत है मैं पूरी तत्परता के साथ इस क्षेत्र का विकास करूंगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय बहुत ही बेहतर कार्य कर रहा है और समय-समय पर विश्वविद्यालय राज्य के पशुपालकों मत्स्य पालन को और डेरी के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्य पर सुझाव दें कि कैसे इस क्षेत्र का और विकास हो सके। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही राज्य में पशु चिकित्सकों की कमी को दूर करने का काम भी किया जाएगा साथ ही पारा वेट की कमी को भी दूर किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि पशुपालकों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रखंड स्तर पर मोबाइल वेटरनरी  एंबुलेंस सेवा प्रारंभ किया जाना है जिससे पशुपालकों को अपने स्थान पर रह कर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।  इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पशु चिकित्सालय का भ्रमण भी किया गया

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now