Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बढ़ते ठंड में आज पटना के 64 स्थानों पर जले अलाव व अबतक करीब 500 कंबल हुए वितरण

पटना (न्यूज सिटी)। जिलाधिकारी कुमार रवि ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी को ठंड के प्रकोप को देखते हुए गरीब व्यक्तियों के लिए ठं...


पटना (न्यूज सिटी)।
जिलाधिकारी कुमार रवि ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी को ठंड के प्रकोप को देखते हुए गरीब व्यक्तियों के लिए ठंड से सुरक्षा हेतु पर्याप्त जगहों पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया है एवं सभी अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में जलाए गए अलाव के बारे में प्रतिदिन रिपोर्ट जिला आपदा शाखा में उपलब्ध कराने को कहा है। विदित हो कि गरीब असहाय व्यक्तियों को ठंड से सुरक्षा प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी पटना के निर्देश पर कंबल वितरण का अभियान भी लगातार जारी है। वही अदालतगंज में एडीएम आपदा ने 65 ट्रांसजेंडर के बीच कंबल का वितरण किया। जबकिं गरीब एवं असहाय व्यक्तियों के बीच अब तक 391 कंबल का वितरण की गयी। 

तदनुसार अलाव जलाने की कार्रवाई बेलछी, विक्रम, दनियावां, धनरूआ दानापुर, दुल्हन बाजार, फतुहा, खुसरूपुर, मनेर, मसौढ़ी, मोकामा, नौबतपुर, पंडारक, पटना सदर, फुलवारी शरीफ, पुनपुन, संपतचक अंचल तथा पटना सिटी अनुमंडल के अंतर्गत अलाव जलाने की कार्रवाई 64 जगहों पर की गई है। 

पटना सदर प्रखंड के महावीर मंदिर, पटना जंक्शन स्टेशन, कारगिल चौक, आईजीआईएमएस, हनुमान मंदिर गर्दनीबाग, पीएमसीएच बच्चा वार्ड, रामगुलाम चौक, बिस्कोमान के पास, लंगर टोली चौराहा, काकिरावारा मस्जिद के पास, हाईकोर्ट मजार के पास, बांस घाट, इनकम टैक्स गोलंबर पर अलाव जलाए गए। 

दनियावां रेलवे स्टेशन, टेंपो स्टैंड, सगुना मोड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनियावां आदि एवं खुसरूपुर अंचल अंतर्गत ब्लॉक मोड़, खुसरूपुर स्टेशन, बैकठपुर मंदिर चौराहा, भूस्कि टेंपो स्टैंड पर अलाव की व्यवस्था की गई।

इसी प्रकार फुलवारी शरीफ के खोजा इमली, महावीर कैंसर अस्पताल, टमटम पड़ाव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, फुलवारी शरीफ थाना में कुल 5 जगहों पर अलाव जले। 


इसी तरह पुनपुन अंचल के पुनपुन चौराहा पुनपुन पिंडदान घाट ब्लाक चौराहा पुनपुन मनीष घाट पुनपुन रोड गेट कुल 5 जगहों पर अलाव जले।

पटना सिटी अनुमंडल अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन, गुलजारबाग स्टेशन, एनएमसीएच अस्पताल, गुरु गोविंद सिंह अस्पताल, गायघाट आदि में अलाव जले। 

मसौढ़ी का स्टेशन परिसर, बस स्टैंड, रेलवे गुमटी के पास में जिला प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई। पंडारक अंतर्गत जगदीश द्वार बाजार, दुर्गा स्थान चौक हॉस्पिटल पंडारक आदि। इसी तरह संपतचक विक्रम बिहटा प्रखंडों में भी अलाव जले हैं। 

जिलाधिकारी ने सभी एसडीओ को शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए अलाव कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now