Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


क्राइम कंट्रोल करने के लिए सीएम नीतीश ने की 5 घंटे तक बैठक, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी नपेंगे

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में अपराध चरम सीमा पर है। जिस वजह से अपराधियों द्वारा दिनप्रतिदिन नए नए आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। व...


पटना (न्यूज सिटी)।
बिहार में अपराध चरम सीमा पर है। जिस वजह से अपराधियों द्वारा दिनप्रतिदिन नए नए आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे है। इस दौरान मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को अपराध नियंत्रण को लेकर कई दिशा निर्देश भी जारी किए है। इसी बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉ एंड आर्डर मेंटेन करने को लेकर बिहार डीजीपी, मुख्य सचिव सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री स्पष्ट तौर पर कहा है कि जिन थाना इलाकों में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, वहां की समीक्षा कर संबंधित और पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

साथ ही सीएम ने निर्देश दिया है कि वह प्रोफेशनल क्रिमिनल्स की पहचान करें और उन पर नकेल कसने के लिए हरसंभव कदम उठाएं। इतना ही नहीं पुलिस को जियो फेंसिंग तकनीक से गति करने और निगरानी को मुस्तैद करने का निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक जाम जैसी समस्या के समाधान के लिए आवश्यक के कार्रवाई करने को कहा है। इस तरह से आज मुख्यमंत्री ने नेट संवाद में 5 घंटे तक बैठकर हालात की समीक्षा की है। 


बैठक में बिहार का मुख्य सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित सुहावनी, प्रधान सचिव चंचल कुमार, डीजीपी एसके सिंघल सहित पुलिस मुख्यालय के कई बड़े अधिकारी शामिल रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now