Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


द्वितीय बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2020 का सफल आयोजन,मीडिया व फ़िल्म जगत से किये गए सम्मानित।

मुम्बई (न्यूज़ सिटी)। कृष्णा चौहान फाउंडेशन के द्वारा द्वितीय बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2020 का सफल आयोजन किया गया।जिसमें फ़िल्म व मीडिया जगत से ख...




मुम्बई (न्यूज़ सिटी)।कृष्णा चौहान फाउंडेशन के द्वारा द्वितीय बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2020 का सफल आयोजन किया गया।जिसमें फ़िल्म व मीडिया जगत से खास सख्सियत सम्मानित किये गए।कार्यक्रम का आयोजन अँधेरी वेस्ट मेयर हॉल में किया गया।जहाँ फ़िल्म जगत,मीडिया क्षेत्र व अन्य हस्तियाँ मौजूद थे।



कार्यक्रम की शुरुआत अरुण बख्शी, सुरेन्द्र पाल,गीतकार सुधाकर शर्मा व आयोजक संस्थापक निदेशक कृष्णा चौहान के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी।कृष्णा शर्मा हर वर्ष लीजेंड दादा साहब फाल्के अवॉर्ड,बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड और बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड का आयोजन करते हैं।इसके अतिरिक्त वे एक फ़िल्म निर्देशक हैं और बीतें 18 वर्षों से मुम्बई में फ़िल्म जगत की सेवा में लगें हैं।आने वालें समय में इनकी कई फिल्में आने को हैं।जिसकी तैयारी में वे लगें हुए हैं। 



फ़िल्म जगत से रजा मुराद,गजेन्द्र चौहान,अरुण बख्शी, सुरेन्द्र पाल सिंह,अली खान,सुनील पाल,गुलशन पाण्डेय,शिरीन फरीद,सिमरन आहूजा,संजय पाठक,सुधाकर शर्मा,राजीव दिनकर व अन्य को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जबकि,मीडिया जगत से श्रीमती गीता सिंह,राजाराम सिंह,अब्दुल कादिर, सोहैल एफ फिदाई, जायेश गोहिल,नाशिर टगले, दलविन्दर धीमान,कृष्णा के शर्मा,ब्रजेश मेहर,राजेश कोरिल,डॉ मनोहर मंगल सासे, डॉ सुभाष दत्ता सावंत,विपिन गुप्ता व अन्य को सम्मानित किया गया।



 इस कार्यक्रम में मौजूद सख्सियत ने अपने जीवन से जुड़े संघर्ष को साझा करते हुए इस खास मौके को यादगार बनाया।जबकि,कई कलाकारों ने प्रस्तुति देकर आयें सभी हस्तियों का शानदार मनोरंजन भी किया।हास्य अभिनेता सुनील पाल,सिंगर जेबा काजी,इंटरनेशनल परफ़ॉर्मर शिरीन फरीद आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से भरभुर मनोरंजन किया।कृष्णा चौहान ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि इस अवॉर्ड शो का आयोजन इस वर्ष की विदाई के साथ हर्षोउल्लास सहित सम्पन्न हुआ और आगे भी हर वर्ष यह आयोजन जारी रहेगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now