Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


डॉ. नाहर के सम्मान से कला जगत हुआ गौरवान्वित : डॉ. ध्रुव कुमार

पटना (न्यूज सिटी)। स्वराँजलि द्वारा शनिवार को महेन्द्रू स्थित " व्योम " सभागार में डॉ. नाहर को " अटल सम्मान " 2020 मि...


पटना (न्यूज सिटी)।
स्वराँजलि द्वारा शनिवार को महेन्द्रू स्थित " व्योम " सभागार में डॉ. नाहर को " अटल सम्मान " 2020 मिलने पर डॉ. ध्रुव कुमार की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक हुई। डॉ. ध्रुव कुमार नें कहा डा. राज कुमार नाहर को सम्मान मिलने से कला जगत को उचित सम्मान मिला। विगत वर्षो में डॉ. नाहर नें दूरदर्शन के माध्यम से बिहार सहित पटना साहिब के कई कलाकारों को अपनी क़ला पेश करने मौक़ा देने के साथ ही जन कल्याण हेतु कई सामाजिक कार्य किए। इन्हीं उल्लेखनीय कार्य हेतु क़ला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन्हें " अटल सम्मान " पूर्व केंद्रीय मन्त्री राम कृपाल यादव व पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव के हाथों "अटल प्रतीक चीन्ह ", अंग वस्त्र व सम्मान पात्र देकर सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ सम्मान मिलने पर स्वराँजलि परिवार नें अति प्रसन्नता जाहिर की है। डॉ. नाहर स्वराँजलि संस्था के संरक्षक हैं। संस्था गौरवांवित हुई है। 


दूरभाष पर डॉ. नाहर ने कहा मैं ईमानदारी से स्वीकारता हूँ कि यह " सम्मान मेरा नहीं, संपूर्ण मीडिया का व अपनी माटी पटना साहिब का है। इस " अटल " सम्मान से मेरे ऊपर कार्य का दायित्व औऱ बढ़ गया है। कलाकारों व संगीत के प्रति निष्ठा से कार्य करने के लिय मैं प्रतिबद्ध हूँ। प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर मानवोदय के साहित्यकार प्रभात कुमार धवन, कलाकार साझा मंच के सचिव मनीष महिवाल, अखिल भारतीय प्रगतिशील लघुकथा मंच के अध्यक्ष डॉ. सतीश राज पुष्करणा सहित राजा पुट्टु, डॉ. सूर्य प्रताप, संगीतकार पप्पू गुप्ता, सुबोध नंदन सिंहा, नितिन कुमार वर्मा, नेक आलम, डॉ. करुणा निधि, सुरेन्द्र कुमार, डॉ. शीला कुमारी, सुनीता रानी नें अति प्रसन्ऩता जाहिर की है। साथ ही डॉ. नाहर नें बताया की 30 वर्षों की सेवा काल में मैंने संगीत के अलावे सभी विधाओं का कार्यक्रम मैंने अपने अधीनस्थ कराया , यह सम्मान मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मुझे मिला है। ख़ासकर मीडियाकर्मी व दूरदर्शन के प्रति आभार प्रकट करता हूँ।


इस आशय की जानकारी संयोजक अनिल रश्मि ने दी। साथ ही कहा की डॉ. नाहर सिर्फ़ अधिकारी ही नहीं, उच्चतम कोटि के तबला वादक के साथ उम्दा शास्त्रीय गायक भी है, संगीत समाज को उनसे बड़ी अपेक्षा हैं और उसपर खड़े दिखाई देते हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now