पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा गली स्थित एक घर में गैस सिलेंडर के पाईप में लीकेज होने से आग लग गई। जिससे मौके ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा गली स्थित एक घर में गैस सिलेंडर के पाईप में लीकेज होने से आग लग गई। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल मच गई। वही आगलगी की खबर फैलते ही आसपास के लोग जुट गए और आग बुझाने का प्रयास किया। दूसरी ओर आगलगी की सूचना स्थानीय लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।




