Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


तेजस्वी का जन्मदिन आज, कल उन्हें बिहार चुनाव पर मिलेगा ऐतिहासिक बर्थडे गिफ्ट?

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 संपन्न हो चुके हैं। अब सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें चुनावी परिणामों पर टिकी है। वही 10 नव...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 संपन्न हो चुके हैं। अब सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें चुनावी परिणामों पर टिकी है। वही 10 नवंबर को बिहार में विधानसभा चुनाव के मतगणना और परिणाम की घोषणा होने की तिथि आयोग द्वारा घोषित की गई थी। वहीं दूसरी ओर चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन पूर्व यानी आज राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। हालाकी विभिन्न मीडिया संस्थानों के द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल ने संभावित मुख्यमंत्री बताकर पहले ही तेजस्वी यादव को बर्थडे गिफ्ट दे दिया है। लेकिन असल मायने में क्या कल मिल सकेगा तेजस्वी यादव को बर्थडे गिफ्ट?





क्रिकेट से अपने करियर की शुरुआत करने वाले तेजस्वी यादव ने राजनीति का बागडोर अपने ही घर से सीखा और फिर क्रिकेट से नाता तोड़कर अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के आरोप में जेल में बंद होने के कारण बिहार में विधानसभा चुनाव की बागडोर उनके बेटे तेजस्वी यादव ने संभाला। उन्होंने पिता की कमी के बीच बिहार चुनाव में अकेले ही चुनाव प्रचार की कमान संभाला और विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा जारी एग्जिट पोल में महागठबंधन को बड़ी सफलता दिलाई।





बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी एग्जिट पोल नतीजे अगर सच साबित हो जाते है तो तेजस्वी यादव को इस वर्ष बर्थडे का यादगार, शानदार और ऐतिहासिक तोहफा मिलेगा। दरअसल तेजस्वी अगर बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो फिर वे अबतक किसी भी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनकर देश में इतिहास बनाएंगे। 09 नवंबर, 1989 को जन्मे तेजस्वी यादव आज 31 साल के हो जाएंगे। एग्जिट पोल के मुताबिक तेजस्वी अगर सीएम बनते हैं तो वे पूरे देश में किसी भी राज्य के सबसे कम उम्र 31 साल के मुख्यमंत्री बन जाएंगे।





एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में महागठबंधन की सरकार और तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने की संभावना ज्यादा बन रही हैं। इसी कारण से आरजेडी कार्यकर्ताओं में बर्थडे ब्वाय को लेकर खासा उत्साह है। लेकिन पार्टी ने साफ किया कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मनाएंगे। तेजस्वी यादव के इस फैसले की जानकारी सभी पार्टीजनों को भी दी गई है। इस संबंध में आजेडी की ओर से एक ट्वीट किया है। इसमें लिखा है- सभी शुभचिंतकों व समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी के अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए आप घर पर ही रहे और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now