Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना शहर को जाम एवं अतिक्रमण से निजात दिलाने हेतु चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

पटना (न्यूज़ सिटी)। प्रमंडलीय आयुक्त, पटना संजय कुमार अग्रवाल ने डीएम नगर आयुक्त एसपी ट्रैफिक सहित उच्चाधिकारियों की टीम के साथ बोरिंग रोड म...


पटना (न्यूज़ सिटी)। प्रमंडलीय आयुक्त, पटना संजय कुमार अग्रवाल ने डीएम नगर आयुक्त एसपी ट्रैफिक सहित उच्चाधिकारियों की टीम के साथ बोरिंग रोड में जिला प्रशासन द्वारा संचालित अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल हुए। उन्होंने बोरिंग रोड पर वाहनों के परिचालन में बाधक बने संरचनाओं को हटाने का सख्त निर्देश दिया।अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बोरिंग रोड के सड़क का चौड़ीकरण करने तथा फुटपाथ के निर्माण करने एवं आवश्यकतानुसार उसे अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु अपेक्षित कार्रवाई करने का निर्देश पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया। इसके लिए बोरिंग रोड चौराहा से पानी टंकी तक के भाग की मापी कर चिन्हित करने तथा 2 दिनों के भीतर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया।आयुक्त ने पानी टंकी मोड़ के पश्चिम स्थित नगर निगम के जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके लिए जमीन की मापी एवं नक्शा बनाकर समुचित रूप से प्लानिंग करने का निर्देश दिया ताकि वृहत रूप में पार्किंग की व्यवस्था किया जा सके।अतिक्रमण हटाने के क्रम में सड़क पर अधिष्ठापित ट्रांसफार्मर, विद्युत पोल, यूनीपोल, मलवा को अविलंब हटाने का निर्देश दिया गया ताकि सड़क पर ट्रैफिक की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही दुकान के आगे अवैध पार्किंग करने तथा कूड़ा करकट लगाए रखने के कारण दुकान को बंद करने का भी निर्देश दिया गया। इस क्रम में बोरिंग रोड स्थित मुफ्ती शोरूम को बंद करने का निर्देश दिया गया।





इसके अतिरिक्त अतिक्रमण हटाने के क्रम में सड़क पर की गई अवैध पार्किंग तथा दुकान को सड़क की ओर अवैध ढ़ंग से बढ़ाए रखने के आरोप में जुर्माना की कार्रवाई की गई है।





इसके अतिरिक्त अनिसाबाद गोलंबर, हड़ताली मोड़, सगुना मोड़, कारगिल चौक पर संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत कुल 34 वाहन से ₹102600 की जुर्माना राशि की वसूली की गई। आयुक्त ने वाहन जांच के अभियान में तेजी लाने तथा मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।









लोगों को अतिक्रमण व जाम से मुक्ति दिलाने हेतु जिला प्रशासन सतत प्रयत्नशील है। इसके लिए थाना एवं नगर निगम के स्तर पर लगातार अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी है। अतिक्रमण हटाने के उपरांत अगर उस स्थान पर पुन: अतिक्रमण होती है तो वैसी स्थिति में संबंधित थाना एवं नगर निगम के कर्मी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।





आयुक्त के साथ जिलाधिकारी पटना श्री कुमार रवि, नगर आयुक्त पटना नगर निगम हिमांशु शर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात डी अमरकेश अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री के के सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर नितिन कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारी एवं प्रर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now