Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने पुरानी कमिटी रद्द कर की नई कमिटी का गठन

पटना (न्यूज सिटी)। मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों द्वारा शुक्रवार को पटना स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में प्रदेश स्तर की बैठक का आयोज...


पटना (न्यूज सिटी)। मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों द्वारा शुक्रवार को पटना स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में प्रदेश स्तर की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अभिषेक सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। वहीं सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से पुरानी कमेटी को रद्द करते हुए नई कमेटी का भी गठन किया।इस दौरान बिहार के लगभग सभी जिलों के जिला अध्यक्षो ने अपना अपना समर्थन किया।शुक्रवार को बैठक में बिहार के गोपालगंज जिले से वेदप्रकाश तिवारी, समस्तीपुर से अजितेश कुमार, मुजफ्फरपुर से आलोक कुमार, छपरा से राज कमल कुमार, नवादा से संजय कुमार ,पटना से विनय कुमार, सासाराम से विनय कुमार, सहरसा से अंतरिक्ष कुमार, बांका से सोनू कुमार, बक्सर से अनुज कुमार, आरा से प्रदीप कुमार, बेतिया से अजय कुमार, कैमूर से प्रमोद कुमार, खगड़िया से रंजीत कुमार किशनगंज से, पप्पू कुमार, अरवल से रमेश कुमार, सीतामढ़ी से प्रणव कुमार, किशनगंज से रंजीत कुमार, सुपौल से गिरधारी कुमार, लखीसराय से शंभू कुमार, वैशाली से अनुज कुमार, औरंगाबाद से सुजीत कुमार सहित लगभग पूरे बिहार के सभी जिलों के सांख्यिकी स्वयंसेवको के साथ जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now