पटना (न्यूज़ सिटी)। केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार कानून के तहत कृषि संबंधी तीन बिल पास कराए गए। जिसको लेकर देश भर के लगभग 250 से ज्यादा किस...
पटना (न्यूज़ सिटी)। केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार कानून के तहत कृषि संबंधी तीन बिल पास कराए गए। जिसको लेकर देश भर के लगभग 250 से ज्यादा किसान संगठनों ने केंद्र सरकार का विरोध जताया है। वही इसी बिल के विरोध के खिलाफ आज संयुक्त किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले पटना सिटी के चौक शिकारपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि संबंधी तीन बिल की वापसी की मांग किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।




