Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घटना के 06 घंटे बाद आरोपी को धर-दबोचा

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफगंज मंडी में पूजा सामग्री कारोबारी पर हुए गोलीबारी में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली ...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफगंज मंडी में पूजा सामग्री कारोबारी पर हुए गोलीबारी में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस घायल कारोबारी के निशानदेही पर आरोपित मुन्ना को देसी कट्टा के साथ मारुफगंज मोड़ के पास से कांड के 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। वही सिटी एसपी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने आरोपित मुन्ना की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी हैं।






https://youtu.be/FFjK9R9An38




सिटी एसपी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार मुन्ना से पूछताछ की तो उसने बताया कि पूजा सामग्री कारोबारी सुमित हमारा बकाया रुपया नहीं दे रहा था। जिस पर हमें गुस्सा आ गया और हम सुमित को गोली मार दिए थे। हालांकि सिटी एसपी पूर्वी ने भी मामला रुपए के लेन-देन से जुड़े होने की बात कहा है। साथ ही कहा कि घटना के 6 घंटे के अंदर आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा है।






https://youtu.be/2DgbaWAo1W8




गौरतलब है कि बीते गुरुवार को पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफगंज मंडी स्थित यूनाइटेड बैंक के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े पूजा सामग्री बेचने वाले कारोबारी सुमित कुमार (22 वर्षीय) को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। हालांकि गोली सुमित के जांघ में जाकर लगी थी। जिसके बाद लोगों के सहयोग से उसे आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही गोलीबारी की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने कांड के 6 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now