Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर किसी भी आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ टीमों की तैनाती।

पटना (न्यूज़ सिटी)। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर आपदा से निपटने के लिए 9 वीं बटालियन एनडीआरएफ के बचावकर्मी पटना के विभिन्न गंगा घाटों प...


पटना (न्यूज़ सिटी)। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर आपदा से निपटने के लिए 9 वीं बटालियन एनडीआरएफ के बचावकर्मी पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर मुश्‍तैदी से तैनात दिखे । कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 9वीं बटालियन एनडीआरएफ बिहटा की दो टीमें अपने रेस्‍क्‍यू बोटों एवम् अन्य अत्याधुनिक बचाव उपकरणों के साथ श्री जय प्रकाश प्रसाद, असिस्टेंट कमांडेंट के नेतृत्व एवम् श्री विजय सिन्‍हा, कमाण्‍डेंट की निगारानी में पटना के गंगा नदी के अलग-अलग घाटों पर मुस्तैदी से तैनात हैं। एनडीआरएफ के ये बचावकर्मी कल देर शाम ही विभिन्न घाटों पर पहुंच कर अहले सुबह करीब 2:30 बजे से ही अपनी बोटों पर घाटों के किनारे नदी में गस्त करते नजर आए। 9 वीं बटालियन के कमांडेंट श्री विजय सिन्हा ने बताया कि हालांकि स्थानीय प्रशासन ने कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हुए श्रद्धालुओं से नदी घाटों पर ना आने की अपील की है फिर भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर एनडीआरएफ की तैनाती की जा रही है जिसका उद्देश्य इस पवित्र मौके पर श्रद्धालुओं को सभी संभावित खतरों से बचाना है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रशिक्षित बचाव कर्मी इस अवसर गंगा नदी घाटों जिसमें गाय घाट, गांधी घाट, कलेक्टरेट घाट , दीघा घाट और नासरीगंज घाट शामिल है और जहां श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ है वहां लोगों को हर संभव मदद करने के लिए सदैव तत्पर व तैयार हैं तथा बोट पेट्रोलिंग करते हुए मेगा फोन और सिटी के माध्यम से स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को ब्रैकेटिंग के अंदर ही स्नान करने का अनुरोध कर रहे हैं ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके।देर रात से ही एनडीआरएफ की तीन जलीय एंबुलेंस मेडिकल स्टाफ के साथ पटना गंगा नदी घाटों पर तैयार रखी गई हैं ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत चिकित्सा मदद मुहैया कराया जा सके। गंगा नदी घाटों पर स्थापित मेडिकल बेस कैंप पर एनडीआरएफ के चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य मेडिकल स्टाफ द्वारा जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।










ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now