Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कार्तिक पूर्णिमा पर पटना के विभिन्न घाटो पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, कोरोना पर आस्था पड़ा भारी।

पटना (न्यूज़ सिटी)। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पटना के सभी गंगा घाटों पर श्रंद्धालुओ ने लगाई आस्था की डुबकी। वही पटना के विभिन्न घाटो पर सु...


पटना (न्यूज़ सिटी)। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पटना के सभी गंगा घाटों पर श्रंद्धालुओ ने लगाई आस्था की डुबकी। वही पटना के विभिन्न घाटो पर सुबह से ही श्रंद्धालुओ की काफी भीड़ देखी गई। लोग अहले सुबह से ही गंगा स्नान के लिए गंगा घाटो पर उमड़ पड़े। वही गंगा स्नान के बाद श्रंद्धालुओ ने भगवान सूर्य की आराधना की।कोरोना संक्रमण के बावजूद भी गंगा घाटों पर श्रंद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से जीवन के सारे पाप धुल जाते है और स्वास्थ्य एवं समृद्धि में वृद्धि होती है।इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है इस दिन जो भी दान किया जाता है उसका पूण्य कई गुना अधिक प्राप्त होता है।इस दिन अन्न,धन और वस्त्र का दान भी किया जाता है।









वही गंगा घाटों पर सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है NDRF टीम के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now