Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मालसलामी में युवक की हत्या की आशंका पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। दिन-प्रतिदिन पटना सिटी अपराधियों का गढ़ बनता दिख रहा है। जिस कारण से यहां के वासी में व्याप्त भय और डर का माहौल बन...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। दिन-प्रतिदिन पटना सिटी अपराधियों का गढ़ बनता दिख रहा है। जिस कारण से यहां के वासी में व्याप्त भय और डर का माहौल बना हुआ है। मामला मालसलामी थाना क्षेत्र के गाड़ीवान टोला का है, जहां एक युवक को हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका होने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा मचाया हैं।






https://youtu.be/Ycm_1abN51A




घटना के संबंध में पीड़ित व आक्रोशित परिजनों ने आशंका जताते हुए बताया की रिंकू उर्फ अक्षय कुमार को गोली मारकर हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए पूर्वी नंद गोला इलाके स्थित एक तालाब में शव फेक दिया होगा।जिसके बाद परिजनों ने अनहोनी होने की आशंका होने पर रो रोकर बुरा हाल हो गया हैं।






https://youtu.be/92DCI2qO3ik





वहीं पुलिस तालाब में महाजाल की सहायता से युवक की शव तलाशने में जुटी हैं। तालाब के पास से पुलिस को तीन देशी कट्टा भी बरामद किया है। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने माधो मिल्स के पास अशोक राजपथ पर आगजनी कर आधा घंटा तक सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है। वही पुलिस पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कहा है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now