पटना (न्यूज़ सिटी)। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस के अनुसार बैंड-बाजों पर पाबंदी लगाए जाने से आक्रोश...
पटना (न्यूज़ सिटी)। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस के अनुसार बैंड-बाजों पर पाबंदी लगाए जाने से आक्रोशित बैंड एसोशिएशन द्वारा पटना के सुल्तानगंज में किया गया जमकर हंगामा।वही बिहार बैंड एसोसिएशन के अध्यक्ष जम्मू खान औऱ बैंड मालिक मो. इकबाल ने बताया की दिसम्बर माह में शादी के शुभ मुहूर्त पर बैंड बाजा का बुकिंग किया गया है। पर, बिहार सरकार द्वारा बैंड में पाबंदी लगाए जाने से हमलोग के साथ-साथ जुड़े कारीगर भी भूखमरी के कगार पर आ गए है। पूर्व में भी लॉकडाउन लागू होने से बैंड बाजो से जुड़े लाखो लोग बेरोजगार हो गए है।जहां बैंड असोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लिखित आवेदन के माध्यम से 12 दिसंबर तक बैंड बाजा बजाने की अनुमति की मांग की गई है। अगर बिहार सरकार कोई कार्रवाई नही करती है तो आगे हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर हो जाएंगे।



