Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजधानी पटना में बनाए गए 14 नए कंटेनमेंट जोन, आज किये जाएंगे सील

पटना (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना में जिला प्रशासन द्वारा 14 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सबसे अधिक 07 कंटेनमेंट जोन पटना पटना सदर अनुमंडल म...


पटना (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना में जिला प्रशासन द्वारा 14 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सबसे अधिक 07 कंटेनमेंट जोन पटना पटना सदर अनुमंडल में बनाए गए हैं। जबकि पटना सिटी में पांच और कंकड़बाग में तीन जोन बनाए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिन इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, उसे सील करने की कार्रवाई आज से शुरू कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि जिन इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है उनके प्रवेश द्वार पर ही बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। इन इलाकों में केवल जरूरी सेवा से जुड़े वाहन ही चलेंगे। प्रशासन को इन इलाकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिसके तहत समय-समय पर यहां विशेष जांच अभियान चलता रहेगा। जिन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की भी जांच कराई जाएगी।जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि कंकड़बाग और पटना सिटी इलाके में संक्रमण का फैलाव पहले की तुलना में बढ़ा है। इसीलिए इन इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पहले से अति गंभीर माने जाने वाले राजीवनगर को भी इस बार कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। हालांकि राजीव नगर इलाके में किस किस एरिया में कंटेनमेंट जोन होगा, यह शनिवार को तय होगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now