Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में बनेगी तेजस्वी की सरकार, ABP सी-वोटर के एग्जिट पोल का खुलासा

पटना (न्यूज़ सिटी)। कोरोना काल में मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में चुनाव संपन्न कराना बहुत ही मुश्किल था। इसके बावजूद भी आयोग ने कोरोना ...


पटना (न्यूज़ सिटी)। कोरोना काल में मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में चुनाव संपन्न कराना बहुत ही मुश्किल था। इसके बावजूद भी आयोग ने कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव आयोजित कर दुनिया भर में एक मिशाल पेश कर दिया हैं।





बिहार में विधानसभा चुनाव के 3 चरणों में आयोजन किया गया। जिसमें आज अंतिम यानी तीसरे चरण के मतदान भी शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। अंतिम चरण के मतदान संपन्न होते ही सभी राजनीतिक दलों और बिहार की आम आवाम में चुनाव रिजल्ट की बेसब्री से इंतजार है। चुनाव परिणाम आने से पहले ही तमाम मीडिया संस्थान सर्वे के आधार पर अपने-अपने एग्जिट पोल बताना शुरू कर दिए हैं।





इसी बीच एबीपी न्यूज़ (ABP News) के एग्जिट पोल के परिणाम देखकर लोगों में एक और खुशी की लहर दिख रही है, तो दूसरी ओर एनडीए में कहीं ना कहीं मायूसी की झलक दिखाई दे रही है।





एबीपी न्यूज़ (ABP News) के सी-वोटर सर्वे के मुताबिक महागठबंधन को 108 से लेकर 131 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर एनडीए के खाते में 104 से 128 सीटें आती हुई दिख रही हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को इस चुनाव में सिर्फ 01 से 3 सीट आने की संभावना दिख रही है। इसके आलावा अन्य के खाते में भी 04 से 08 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।





वही दूसरी ओर रिपब्लिक न्यूज़ के एग्जिट पोल की बात करे तो महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें मिलने की संभावना है।एनडीए के खाते में कुल 91 से 117 सीटें मिल रही हैं। यानी कि इसबार चुनाव में सीएम नीतीश की सत्ता जाती हुई दिख रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को 05 से 08 सीट मिल रही है, जबकि अन्य के खाते में 3 से 8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।





पटना से मिशन कुमार की रिपोर्ट।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now