पटनासिटी (न्यूज़ सिटी) । पथ निर्माण मंत्री श्री नन्द किषोर यादव ने आज गुरूगोविंद पथ (चैक) स्थित भामा साह भवन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ...
पटनासिटी (न्यूज़ सिटी) । पथ निर्माण मंत्री श्री नन्द किषोर यादव ने आज गुरूगोविंद पथ (चैक) स्थित भामा साह भवन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पटनासाहिब विधान सभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस मौके पर कार्यकत्र्ताओं की उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहां कि उनकी प्रतिबद्धता पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के चैतरफा विकास के प्रति हैं। एनडीए के शासन में पटनासिटी के विकास के जितने कार्य हुए उतना पूर्व की सरकार के राज-पाट में नहीं हुआ था।
क्योंकि राजद को विकास के नाम से ही चिढ़ थी। यही कारण था की सिटी के विकास की योजनाओं को 15 वर्ष पहले की सरकार ने फाइलो में बांध कर रख दिया था। सन 2005 में मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार के नतृत्व में एनडीए के सरकार बनने के बाद इस क्षेत्र के विकास के रिकाड कार्य हुए।

इस अवसर पर पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, पूर्व उपमहापौर एवं प्रदेष भाजपा के मंत्री रूप नारायण मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता किरण शंकर, रंजीत कुमार सिन्हा तन्नू, सुरेष सिंह पटेल, संजीव यादव, प्रदीप काष, अमित कानोडिया, वार्ड पार्षद नीलम कुमारी, स्मिता रानी, विनोद कुमार, उमेष मेहता, सुनीता देवी, मनोज कुमार उर्फ मक्खी, विक्की मौर्य, बलराम सिंह मंडल, राजू मेहता, षिषिर कुमार, लड्डू चंद्रवंषी, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। आरंम्भ में श्री यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक और अंत्योद्य के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।



