नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थानाक्षेत्र के चैनपुरा दरियापुर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की ससुराल वालों द्वारा जला कर मा...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थानाक्षेत्र के चैनपुरा दरियापुर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की ससुराल वालों द्वारा जला कर मार देने के बाद शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार धनरुआ थानाक्षेत्र के मंझनपुरा गांव निवासी विकास पंडित ने अपनी बहन सविता कुमारी उम्र (27) वर्ष की शादी 3 मार्च 2020 को चैनपुरा दरियापुर गाँव निवासी अवधेश पंडित के पुत्र शैलेश पंडित के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ किया था। शादी में अपने हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था।
मृतका के भाई विकास पंडित ने बताया कि शादी के दो महीना के बाद मेरी बहन को ससुराल वाले और बहनोई ने दहेज में बाइक और फर्नीचर की मांग करने के लिए दवाब देने लगे। कहा जाने लगा। जब हमलोगों देने में अपनी असमर्थता जताने लगे तो ससुराल में उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। ये सब जान कर मैं अपनी बहन को रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को ले कर घर चले गए थे। उसके बाद मेरे बहनोई 23 अगस्त को बिदा करा कर ले गए। और बोले कि ऐसा नही होगा। लेकिन रविवार की रात मेमे मेरी बहन किरासन तेल डाल कर जला दिया एवं शव को भी गायब कर दिया है। इसकी जानकारी उन्हें सोमवार की सुबह मिली। इस संदर्भ में विकास द्वारा बहनोई शैलेश पंडित ससुर अवधेश पंडित सास रुक्मणि देवी रामपुकार पंडित समेत नौ लोगो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।



