Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गौरीचक में एक सात वर्षीय की मौत से गांव में पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस

पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के समीप पास दरघा नदी में एक 7 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। जि...


पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के समीप पास दरघा नदी में एक 7 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने गौरीचक थाना की पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से बच्ची के शव को नदी से बाहर निकलवाया और उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतका की पहचान गौरीचक के जमालपुर गांव निवासी रामबाबू साव के 7 वर्षीय पुत्री अनू कुमारी के रूप में की गई है।









घटना के संबंध में मृतिका के परिजन डोमन पासवान ने बताया कि अनु कुमारी गांव के समीप दरघा नदी के पास कपड़ा धो रही थी। इसी दरमियान उसकी पांव फिसल गया, जिससे वह नदी में डूब गई और मौत हो गई। वही इस घटना के बाद से मृतिका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now