Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बाईपास में ट्रक से शराब अनलोड कराते 3 गिरफ्तार, 2 पिकअप व एक बाइक भी बरामद

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र ने कर्मलीचक के समीप एनएच-30 पर सड़क के किनारे यूपी 08सीए 9529 नंबर का ट्रक खड़ा कर विदेशी शराब अ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र ने कर्मलीचक के समीप एनएच-30 पर सड़क के किनारे यूपी 08सीए 9529 नंबर का ट्रक खड़ा कर विदेशी शराब अनलोड किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक पर लड़े विदेशी शराब के संग तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही मौके पर से शराब की ढुलाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो कमर्शियल वाहन बीआर 01सीडी 2186, बीआर 31जीबी 2186 और एक बाइक बीआर 01सीडी 0435 को भी जप्त किया है।









बाईपास थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार के मध्य रात्रि को गुप्त सूचना मिलने के आधार पर छापेमारी की गई है। इस दौरान पुलिस ने यूपी 08सीए 9529 वाली ट्रक पर फोम से ढककर शराब की बड़ी खेप रखी थी। जिसे एनएच-30 पर सड़क किनारे ट्रक से शराब को अनलोड की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की खेप बरामद की है। साथ ही शराब के खेप लाने में इस्तेमाल की जाने वाली एक ट्रक और शराब ढुलाई करने में प्रयुक्त की जाने वाली दो कमर्शियल वाहन और एक बाइक को जब्त किया है।









गिरफ्तार किए गए लोगों में आरा के बसंतपुर निवासी प्रशांत कुमार छपरा के बनियापुर निवासी सुबोध कुमार पांडे और जहानाबाद जिला के निवासी ओम प्रकाश कुमार है। वही गिरफ्तार किए गए प्रशांत और सुबोध ने पुलिस के समक्ष बताया कि वे दोनों शराब की खेप खरीदकर वैशाली जिले में शराब तस्करों को बेचने वाले थे। वही मौके पर पुलिस की छापेमारी होते देख अन्य तस्कर मौके पर से भागने में सफल रहे।





पटना सिटी से संजीव देवड़ा की रिपोर्ट।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now