पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के मसौढ़ी स्थित कररूआ नदी के तट पर एक गर्दन कटी महिला का शव मिलने से आसपास के इलाकों म...
पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के मसौढ़ी स्थित कररूआ नदी के तट पर एक गर्दन कटी महिला का शव मिलने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। शव होने की सूचना आनन-फानन में स्थानीय लोगो ने गौरीचक थाना की पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वही घटना स्थल पर से पुलिस द्वारा कुछ बैंक संबंधित कागजात भी बरामद किया गया है। मिले कागजात के आधार पर मृतिका की पहचान धनरुआ के कोरियावा निवासी संजीत पंडित की पत्नी मंजूषा देवी के रूप में की गई है। घटना बीते बुधवार की है।

घटना के संबंध में मृतिका के भाई गोलू कुमार ने बताया की बीते बुधवार की शाम मंजूषा देवी किसी काम के सिलसिले में अपने घर से बाहर निकली थी, जिसके बाद वह वापस अपने घर नही लौटी। आज सुबह मंजूषा का गर्दन कटा शव नदी के तट पर होने की सूचना मिली।
वही मामले में गौरीचक थाना के दरोगा राजेश कुमार मंडल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतिका मंजूषा देवी के अपने पति से अच्छे संबंध नही थे। जिस कारण से वह गोपालपुर स्थित अपनी मायके में ही पिछले सात-आठ सालों से रह रही थी। फिलहाल मृतिका के साथ ऐसी वारदात को किसने अंजाम दिया हैं। अपराधियों को पहचान के लिए पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



