Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना साहिब में मंत्री नंद किशोर ने किया 650 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पथ निर्माण मंत्री श्री नन्द किशोर यादव ने आज राजधानी के पूर्वी भाग में गंगा नदी के किनारे पथ निर्माण से सम्बन्धित 65...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पथ निर्माण मंत्री श्री नन्द किशोर यादव ने आज राजधानी के पूर्वी भाग में गंगा नदी के किनारे पथ निर्माण से सम्बन्धित 650 करोड़ रूपये की विविध योजनाओं का विधिवत शुभारम्भ किया। भद्रघाट से कंगनघाट के बीच 21.38 करोड़ रूपये के व्यय से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया अब इस मार्ग से भी गाड़ियां सरपट दौड़ेंगी और चौक से पश्चिम दरवाजा तक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।









बता दें कि श्री यादव पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं और वे आज खांजेकला घाट के निकट आयोजित समारोह में गुरूगोविंद सिंह घाट (कंगनघाट) से पटना घाट और पटना घाट से दमराही घाट तक 23.75 करोड़ रूपये की लागत से सड़क सम्पर्क विस्तार की योजना का भी शिलान्यास किया। लगभग सवा दो किलोमीटर लम्बाई वाले इस पथ के बन जाने से राजधानी के पूर्वी छोर के दमराही घाट से भद्रघाट तक यातायात की सुगम व्यवस्था हो जायेगी और मालसलामी से पश्चिम दरवाजा तक अषोक राज पथ में जाम से पूरी तरह निजात मिल जायेगी। गंगानदी के किनारे लगभग पौने पांच किलोमीटर की लम्बाई तक सफर सुहाना हो जायेगा सो अलग। श्री यादव ने दीघा से बनने वाले गंगा पथ के पूर्वी भाग के दुल्लीघाट से दीदारगंज तक लगभग 4.10 कि0मी0 की लम्बाई वाले एलिवेटेड रोड़ का कार्यारम्भ भी किया। इसके निर्माण कार्य पर 605 करोड़ खर्च होगा।






https://youtu.be/s_-xSz0MyDY




श्री यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि कंगन घाट से भद्र घाट तज सड़क पर पर्याप्त रोशनी के लिए पटना नगर निगम को बिभाग ने 70 लाख रुपया दिया है। शीघ्र ही काम प्राम्भ हो जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को समय पर पथ निर्माण के काम को पूरा करने का निदेश दिया है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में अन्यलोगो के अलावा.पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, पूर्व उप महापौर रूप नारायण मेहता, बिहार स्टेट रोड डिवेलपमेंट कारपोरेशन के मुख्य महा प्रबंधक संजय कुमार महाप्रबंधक ज्योति भूषण सहाय, उप महाप्रबंधक अरुण कुमार, वैभव सागर, समरेंद्र कुमार, भाजपा नेता किरण शंकर, रंजीत कुमार सिन्हा तन्नू के अलावा कई वार्ड पार्षद उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now