Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


ईस्ट-वेस्ट काॅरिडोर के समानांतर 4 लेन पथ निर्माण की निविदा जारी : नंद किशोर

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने ईस्ट-वेस्ट काॅरिडोर के समानांतर राष्ट्रीय उच...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने ईस्ट-वेस्ट काॅरिडोर के समानांतर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-327‘ई’ के गलगलिया-ठाकुरगंज-बहादुरगंज-अररिया के बीच 4 लेन पथ निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है। 94 किमी पथांशलम्बाई वाले इस सड़क के निर्माण पर 1467.26 करोड़ रूपये के खर्च का अनुमान है।






https://youtu.be/s_-xSz0MyDY




श्री यादव ने आज बताया कि राज्य सरकार के अनुरोध पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नेशनल हाईवे 327‘ई’ के मार्गरेखन पर 4 लेन सड़क निर्माण के लिए दो खण्डों में निविदा आमंत्रित की है। प्रथम पैकेज में बिहार-पश्चिम बंगाल सीमा पर गलगलिया से बहादुरगंज 49 किमी के लिए 737.1 करोड़ की योजना है, तो दूसरे पैकेज में बहादुरगंज से अररिया के बीच 45 किमी पथ निर्माण की 730.25 करोड़ का प्राक्कलन है। निविदा प्राप्ति की अंतिम तारीख 3 नवंबर है। 4 नवंबर को निविदा खोली जायेगी। कार्यावंटन के बाद 2 वर्ष के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और संवेेदक द्वारा निर्माण के उपरान्त अगले 15 वर्षों तक अनुरक्षण कार्य किया जायेगा। इस वर्ष के अंत तक इस कार्य की निविदा निष्पादित कर कार्य प्रारम्भ करने का लक्ष्य है।






https://youtu.be/GpcPtXFSXNA




श्री यादव ने बताया कि इस सड़क की उपयोगिता एवं सामरिक महत्व को देखते हुए भारतमाला परियोजना के तहत 4 लेन सड़क निर्माण के लिए प्राधिकरण ने निविदा आमंत्रित की है। भारत-नेपाल सीमा के काफी करीब स्थित इस सड़क का निर्माण भारत-चीन युद्ध के बाद लेटरल रोड परियोजना के तहत किया गया था, जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में लागू राष्ट्रीय सम विकास योजना के तहत चौड़ीकरण कर 2 लेन सड़क में केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा परिवर्तित की गयी थी। पुनः बिहार के लिए घोषित प्रधानमंत्री पैकेज 2015 के तहत इस सड़क के अधिकांष भाग को पेभ्ड सोल्डर के साथ 2 लेन सड़क में विकसित किया गया है। इस पथ के निर्माण से बाढ़ प्रभावित सीमांचल क्षेत्र में विकास की नई किरण का उदय होगा और क्षेत्र के विकास की असीम संभावनाओं को वास्तविकता में बदलना संभव हो पायेगा। सड़क निर्माण के लिए अवश्यक भूमि लगभग सम्पूर्ण लम्बाई में पूर्व से ही उपलब्ध है। श्री यादव ने निविदा जारी करने की कार्रवाई के लिए केन्द्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now